राम मंदिर के लिए धन संग्रह अभियान शुरू
अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए धन संग्रह का कार्यक्र
जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया) : अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए धन संग्रह का कार्यक्रम सोमवार से विकासखंड मुरली छपरा के बहुआरा स्थित हनुमान मंदिर से पूजन-अर्चन के साथ आरंभ हुआ। दान संग्रह में सबसे पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भूपनारायण सिंह के पुत्र मोहन सिंह ने दान देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी मंदिर से 1942 में क्षेत्रवासियों ने अंग्रेजों को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर बैरिया थाने पर तिरंगा फहराया था। राम मंदिर के लिए धन संग्रह की बैठक के दौरान सभी लोग इस बात की चर्चा करते रहे। इस अवसर पर विश्व हिदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर उपाध्याय, आरएसएस के मनोज तिवारी, दिलीप, राकेश कुमार सहित दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सावित्री बाई फूले पुस्तकालय का उद्घाटन
जागरण संवाददाता, नगरा ( बलिया) : भीमराव आंबेडकर सेवा समिति कोठियां के तत्वावधान में रविवार को आंबेडकर प्रतिमा के समीप सावित्री बाई फूले पुस्तकालय का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनार्दन सिंह यादव रहे। अतिथियों ने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के प्रतिनिधि रमेश सिंह ने कहा कि इस पिछडे़ क्षेत्र में पुस्तकालय की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है। पुस्तकालय से गरीब परिवार के युवाओं को पढ़ने में मदद मिलेगी। बिल्थरारोड ब्लाक के प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के गरीब युवक आज भी शिक्षा से वंचित हैं। ऐसी परिस्थिति में यह पुस्तकालय गरीब छात्रों के लिए मददगार साबित होगी। कार्यक्रम के आयोजक राहुल राज ने अतिथियों का स्वागत कर पुस्तकालय के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जयप्रकाश यादव, मु. रब्बानी, बसपा नेता इश्तेयाक अहमद, प्रेमनाथ यादव, यशवंत कुमार, अजय बौद्ध, राजेश यादव, पुष्पराज चौहान आदि मौजूद थे। संचालन एसपी गौतम ने किया।