व्यवसायी-पुत्र लापता, थाने में दी तहरीर
जासं सिकंदरपुर (बलिया) कस्बे के व्यवसायी कैलाश चंद प्रसाद का 13 वर्षीय पुत्र कृष्णा सोनी गुरु
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 04:30 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 04:30 PM (IST)
जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : कस्बे के व्यवसायी कैलाश चंद प्रसाद का 13 वर्षीय पुत्र कृष्णा सोनी गुरुवार की शाम से ही लापता है। इससे स्वजनों में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। मिल्की मोहल्ला निवासी कैलाश चंद के अनुसार कृष्णा गुरुवार की शाम दुकान की चाबी घर रखने के बाद कहीं चला गया। इसके बाद देर तक वापस नहीं लौटा तो स्वजनों की चिता बढ़ गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। चौकी इंचार्ज कृष्ण मुरारी मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें