दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, महिलाओं समेत छह जख्मी
सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूर्यपुरा के जगदीशप
जागरण संवाददाता, बेरुआरबारी (बलिया) : सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूर्यपुरा के जगदीशपुर गांव में दो पक्षों के बीच चले ईंट-पत्थर में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों से दस लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
किसी बात को लेकर गुरुवार की सुबह नौ बजे दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। मारपीट होने लगी। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें एक पक्ष के शिवाकांत सिंह (65),नवमी सिंह (60),अमृता सिंह (22) तथा दूसरे पक्ष के शिवकुमार राजभर (40), शरफा देवी (35), डब्लू राजभर (30) घायल हो गए। पुलिस चौकी इंचार्ज बेरुआरबारी राम सिंह यादव मयफोर्स मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने शिवाकांत सिंह के पक्ष के तीनों लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विवाद के दौरान वशिष्ठ सिंह की बोलेरो, मोटरसाइकिल के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। वही शिवाकांत सिंह के घर के दरवाजे, खिड़की में लगे शीशे भी टूट गए। क्षेत्राधिकारी विक्रमाजीत सिंह, थानाध्यक्ष सुखपुरा गगनराज सिंह, एसआई ओमपकाश पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों से दस लोगों को थाने पर लेकर चली गई। बताया कि तहरीर मिलने के बाद अगली कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।