समाज को दिशाहीन होने से बचाना ब्राह्मण का दायित्व
समाज को दिशाहीन होने से बचाना ब्राह्मण का दायित्व
जागरण संवाददाता, बलिया : विप्र समाज सदा से देश व समाज के लिए ही अपनी क्षमता का प्रयोग करते रहे है। सबसे ज्यादा उपेक्षा ब्राह्मणों की हुई है। मौजूदा दौर में संवैधानिक व्यवस्था में अलग-थलग पड़े समस्त ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपने उत्थान के लिए स्वयं संघर्ष करने के साथ-साथ धर्म व संस्कृति की रक्षा करनी होगी। समाज को दिशाहीन होने से बचाना होगा। यह बात सतनी सराय में ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ के कार्यालय उद्धाटन पर राष्ट्रीय संयोजक पं0 अरविन्द तिवारी ने कही।
इस क्रम में पूर्व मंत्री सनातन पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज के सभी घटकों को एक मंच पर आना होगा। चन्द्रशेखर उपाध्याय ने कहा कि आरक्षण की व्यवस्था को बढ़ावा देने का विप्र समाज पुरजोर विरोध करता है। शुभारम्भ भगवान परशुराम के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं गायत्री मन्त्र के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी डा0 अवनीश पाण्डेय, मृत्युजंय तिवारी बबलू, ओमप्रकाश पांडे, नकुल चौबे, संजय उपाध्याय, राजदीपक तिवारी, एस.पी.ओझा, सच्चिता नन्द तिवारी, द्वारिका नाथ दूबे, बलराम मिश्र, राहुल मिश्र, सरोज दूबे, लालू उपाध्याय, सुधीर मिश्र, अरुण कुमार ओझा, अरूण दूबे, गुलाब उपाध्याय, दयाशंकर तिवारी, अमरनाथ त्रिपाठी, अमरीष चौबे, संजय पाण्डेय, करुणेश पाण्डेय, धनेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।