भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत पांच जख्मी
क्चद्यश्रश्रस्त्र4 ष्श्रठ्ठद्घद्यद्बष्ह्ल द्बठ्ठ द्यड्डठ्ठस्त्र स्त्रद्बह्यश्चह्वह्लद्ग द्घद्ब1द्ग द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र द्बठ्ठष्द्यह्वस्त्रद्बठ्ठद्द 2श्रद्वड्डठ्ठक्चद्यश्रश्रस्त्र4 ष्श्रठ्ठद्घद्यद्बष्ह्ल द्बठ्ठ द्यड्डठ्ठस्त्र स्त्रद्बह्यश्चह्वह्लद्ग द्घद्ब1द्ग द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र द्बठ्ठष्द्यह्वस्त्रद्बठ्ठद्द 2श्रद्वड्डठ्ठक्चद्यश्रश्रस्त्र4 ष्श्रठ्ठद्घद्यद्बष्ह्ल द्बठ्ठ द्यड्डठ्ठस्त्र स्त्रद्बह्यश्चह्वह्लद्ग द्घद्ब1द्ग द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र द्बठ्ठष्द्यह्वस्त्रद्बठ्ठद्द 2श्रद्वड्डठ्ठक्चद्यश्रश्रस्त्र4 ष्श्रठ्ठद्घद्यद्बष्ह्ल द्बठ्ठ द्यड्डठ्ठस्त्र स्त्रद्बह्यश्चह्वह्लद्ग द्घद्ब1द्ग द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र द्बठ्ठष्द्यह्वस्त्रद्बठ्ठद्द 2श्रद्वड्डठ्ठ
जासं, बिल्थरारोड (बलिया): भीमपुरा थाना के कुशहां रसीदपुर गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर भी चलाएं गए। इससे मौके पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे दोनों पक्षों से एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में राजेश सिंह, राकेश सिंह एवं दूसरे पक्ष से चंद्रभान सिंह, संतोष सिंह व एक महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गए। इन सभी का उपचार नगरा सीएचसी पर चल रहा है।
एसएचओ शिवमिलन ने बताया कि गांव में नाबदान के पानी की निकासी समीप ही पक्का निर्माण को लेकर दो भाईयों के परिवार में जमकर मारपीट हुई और दोनों तरफ से ईंट भी चले। राजेश सिंह एवं विपक्ष उर्मिला देवी के लिखित तहरीर पर दोनों तरफ से संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शांति व्यवस्था हेतु मौके पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है।