ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव, बढ़ी सक्रियता
जासं दोकटी (बलिया) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत होने वाले चुनाव में ब्लाक प्रमुख जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा कराए जाने की आवाज अब आम जनता व प्रबुद्ध जनों द्वारा चट्टी चौराहों चौपालों पर अब आम होने लगा है। यह चुनाव होने से चुनाव में होने वाली बेतहाशा खर्च र तो रोक लगेगी ही तथा ग्राम स्वराज का सपना भी साकार होगा। वहीं खरीद बिक्री करने वाले पर रोक लगेगी।
जासं, दोकटी (बलिया): ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से कराए जाने की आवाज अब आम जनता व प्रबुद्धजनों के मध्य चट्टी, चौराहों, चौपालों पर होने लगी हैं। इससे ग्राम स्वराज का सपना भी साकार होगा। वहीं खरीद-बिक्री करने वाले पर रोक लगेगी।
जब केंद्र सरकार देश में एक समान कानून लागू करने की बात कर रही है तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अलग-अलग व्यवस्था आखिर क्यों। ग्रामीणों का आरोप है कि जगजाहिर है कि ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत के चुनाव के समय निर्वाचित सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए शाम, दाम दंड का उपयोग धड़ल्ले से करते हैं। जो जितना मजबूत होता है अपने पक्ष में मत इकट्ठा कर लेता है। ऐसी स्थिति में निश्चित रूप से राजनीति में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। अगर इस पद का भी चुनाव प्रधानों की तर्ज पर कराई जाय तो निश्चित रूप से राजनीतिक भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।