कार्तिक पूर्णिमा पर भाजयुमो ने लगाया सेवा शिविर
जागरण संवाददाता बलिया कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को आए श्रद्धालुओं के लिए भारतीय जनता यु
जागरण संवाददाता, बलिया : कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को आए श्रद्धालुओं के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने महावीर घाट गंगा मार्ग पर सेवा सहायता शिविर आयोजित किया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह किया। इस दौरान स्नानार्थियों को चाय और दवा वितरण किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता निरंतर रचनात्मक कार्यों के माध्यम से सेवा कार्यों में लगे रहते है। यह एक नेक कार्य है। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने अंगवस्त्रम, भृगु व दर्दर मुनि कि तस्वीर मुख्य अतिथि को भेंट किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, संजीव कुमार डंपू, अभिषेक सोनी, पप्पू पांडेय, अमित सिंह तोमर, जिला महामंत्री अंकुर उपाध्याय, अभिषेक सिंह, धर्म भारती, संजीव कुमार सोनू, अंशु सरावगी, संतोष वर्मा, संजीव वर्मा, तुषार पांडेय आदि मौजूद रहे।