Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक

भाजपा के कद्दावर नेता व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के आकस्मिक निधन पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर एक शोक सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 08:52 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 08:52 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक

जागरण संवाददाता, बलिया : केंद्रीय मंत्री अनंन कुमार के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर ¨सह ने कहा की अनंत कुमार के निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। वे पार्टी के एक बड़े नेता के साथ संकटमोचन भी थे। जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा की अनंत कुमार एक बहुआयामी व्यक्तित्व के भी धनी थे। उनके निधन से पूरी पार्टी मर्माहत है। इस मौके पर मिलन राम, कैलाश बिहारी ¨सह, राजीव मोहन चौधरी, अंजनी राय, दिनेश पाठक, मनोज पांडेय, अनूप ¨सह आदि मौजूद थे। उधर मालगोदाम स्थित साकेत ¨सह सोनू के कैंप कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद थे। अभय ¨सह ने कहा कि अनंत कुमार दक्षिण भारत में भाजपा के बड़े नेता थे व भाजपा के स्तंभ माने जाते थे। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता आशुतोष ¨सह, जिला संयोजक लखनऊ राजशेखर ¨सह, छात्रनेता यशजीत ¨सह, विश्वप्रताप, अंबुज राय, सिद्धार्थ यादव, मौसम पांडेय आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.