Move to Jagran APP

मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद मुखर हुए भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा के मुरली छपरा मंडल अध्यक्ष की नई नियुक्ति के बाद भाज

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 05:17 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 05:17 PM (IST)
मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद मुखर हुए भाजपा कार्यकर्ता
मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद मुखर हुए भाजपा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : भाजपा के मुरली छपरा मंडल अध्यक्ष की नई नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के प्रति विरोध शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पार्टी के प्रति समर्पित लोगों की जिलाध्यक्ष ने निजी स्वार्थ में अनदेखी की है। मुरलीछपरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष मंटू बिद द्वारा जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी दिलीप गुप्ता के विरुद्ध चुनाव लड़ने के बाद जिला अध्यक्ष द्वारा उन्हें पद से मुक्त करने के साथ-साथ 6 वर्ष के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उसके बाद पिछले सप्ताह टोला रिसाल राय निवासी मदन सिंह को मुरलीछपरा मंडल का नया अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया।

loksabha election banner

शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मठ योगेंद्र गिरी में जिलाध्यक्ष के खिलाफ बैठक कर आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष के इशारे पर नए मंडल अध्यक्ष द्वारा पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह नहीं दिया गया है। जिससे पार्टी कमजोर होगी। इस बैठक में जिलाध्यक्ष के प्रति एक प्रस्ताव पारित किया गया। उक्त प्रस्ताव की प्रति प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा गया। बैठक में दिलीप सिंह, राज नारायण राय, करिया उपाध्याय, सुशील कुमार मिश्र, निर्भय सिंह गहलौत, कमला प्रसाद, राम सिंहासन निषाद, उदय प्रताप तिवारी, अजीत कुमार तिवारी, चितरंजन पाठक, अनिल कुमार ओझा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, ऋतिक कुमार सिंह, रविद्र प्रताप सिंह, हंसराज मौर्य, विकास सिंह, हीरा लाल बिद, कमला प्रसाद बिद सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी वह सैकड़ों की संख्या में सक्रिय सदस्य मौजूद थे।

-------

बोले जिलाध्यक्ष-सभी आरोप बेबुनियाद

जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मंटू बिद जब मुरलीछपरा के मंडल अध्यक्ष थे उस समय मदन सिंह मंडल उपाध्यक्ष थे। मदन सिंह के नाम का प्रस्ताव भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय व कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने किया था। कुछ लोगों के इशारे पर मेरी छवि धूमिल करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.