Move to Jagran APP

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, इस्लाम बनाम भगवान होगा 2019 का लोकसभा चुनाव

सुरेंद्र सिंह उन्नाव के सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का बचाव कर चुके हैं। जिसको लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 13 Apr 2018 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 13 Apr 2018 06:55 PM (IST)
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, इस्लाम बनाम भगवान होगा 2019 का लोकसभा चुनाव
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, इस्लाम बनाम भगवान होगा 2019 का लोकसभा चुनाव

बलिया (जेएनएन)। उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के पक्ष में बयान देकर चर्चा में आए बलिया के बैरिया से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने अब कहा है कि 2019 का लोकसभा चुनाव भगवान बनाम इस्लाम होगा।

loksabha election banner

सुरेंद्र सिंह उन्नाव के सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का बचाव कर चुके हैं। जिसको लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

सुरेंद्र सिंह कल बलिया में आयोजित भाजपा के उपवास कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि यह विपक्षी दल राष्ट्रविरोधी हैं। इनमें से किसी का आका किसी इस्लाम देश में बैठा है तो किसी का आका इटली का निवासी है। सुरेंद्र सिंह ने इस दौरान कहा कि 2019 का चुनाव इस्लाम बनाम भगवान होने जा रहा है। भारत के लोग निर्णय कर लेना कि इस्लाम जीतेगा या भगवान जीतेगा।

सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे भारत से कम इटली से ज्यादा लगाव है। वह यहां से बार-बार इटली क्यों जाता है। वहां जाकर पता करना होगा। सुरेंद्र सिंह ने बसपा मुखिया मायावती को भी सचेत किया। उन्होंने कहा कि मायावती के सारे सच्चे भाई भाजपा में ही हैं।

अगर जरुरत पड़ी तो मायावती को फिर एक बार भाजपा ही बचाएगी। इसके साथ ही सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को फंसाने में सपा और बसपा का हाथ है। उन्नाव से भाजपा का विधायक कुलदीप विपक्ष की साजिश का शिकार हुआ है।

सुरेंद्र सिंह ने एक दिन पहले ही उन्नाव के सामूहिक दुष्कर्म कांड के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के बचाव में विवादित बयान दिया था। बलिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा ता कि मैं इस मामले में मनोवैज्ञानिक नजरिये से बात करता हूं। कोई भी तीन बच्चों की मां के साथ रेप नहीं कर सकता। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.