महिला के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
क्चद्बद्मद्ग ह्मद्बस्त्रद्बठ्ठद्द 4श्रह्वह्लद्ध द्घश्रह्मष्द्गस्त्र 2श्रद्वद्गठ्ठ ढ्ड4 द्दद्ब1द्बठ्ठद्द द्यद्बद्घह्ल
जासं, रसड़ा (बलिया) : कोतवाली क्षेत्र के बढुबांध चट्टी पर सोमवार की शाम को युवक ने महिला की मदद करने के बाद दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया है। साथ ही दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है। 25 वर्षीय महिला अपने पति के साथ 22 जून को बैंक में किसी काम से आईं हुई थी। यहां पर कंप्यूटर खराब होने पर वे दोनों पैदल ही घर की तरफ चल दिया। इसी बीच रास्ते में बाइक सवार दो युवक मिले। इस पर महिला के पति बाइक सवारों से उसे घर तक ले जाने को कहा। कुछ दूर बढुबांध चट्टी के समीप झाड़ी में लेकर एक युवक महिला को चला गया। इस दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि वह किसी तरह से भाग कर अपने जान बचाई। पुलिस मुकदमा कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।