बाइक सवारों को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत
जागरण संवाददाता मझौवा (बलिया) एनएच-31 के पास स्थित भरसौता पेट्रोल पंप के आगे बाइक सवार दो
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 05:33 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 05:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मझौवा (बलिया) : एनएच-31 के पास स्थित भरसौता पेट्रोल पंप के आगे बाइक सवार दो युवक पिकअप की चपेट में आकर शुक्रवार की देर शाम घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान विशाल पुत्र राम नारायण निवासी हल्दी भदोरिया टोला की मौत हो गई। घायल वकील का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। दोनों युवक अपने घर से पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर घर वापस आ रहे थे। इसी बीच बलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने धक्का मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। पिकअप चालक गाड़ी लेकर भाग जाने में सफल हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें