राम मंदिर निर्माण को निकली बाइक संदेश यात्रा
जासं, बांसडीह (बलिया) : राम मंदिर निर्माण को लेकर चल रहे जनजागरण अभियान के तहत मंगलवार को बांसडीह नगर में बाइक संदेश यात्रा निकाली गई।
जासं, बांसडीह (बलिया) : राम मंदिर निर्माण को लेकर चल रहे जनजागरण अभियान के तहत मंगलवार को बांसडीह नगर में बाइक संदेश यात्रा निकाली गई। बाइक रैली को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बलिया विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। रैली जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर अंबेडकर तिराहा ब्लाक कार्यालय से होते हुए स्टेट बैंक रोड, बड़ी बाजार, गुदरी बाजार से होकर बांसडीह कचहरी चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। बाइक रैली में बड़ी संख्या में राम भक्त व भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। रैली में शामिल युवा जय श्रीराम के नारे के साथ ही खाली करो रास्ते श्रीराम के वास्ते, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। साथ ही सभी ने 25 नवंबर को अयोध्या चलने का संकल्प लिया। रैली में विद्याशंकर पांडेय, लक्ष्मण दूबे, विनय ¨सह, अरुण ¨सह बंटू, पकंज ¨सह, सौरभ ¨सह, शशिकांत ¨सह, दिलीप गुप्त, अभिनंदन ¨सह आदि शामिल थे।