बसपा ब्राह्मण महासम्मेलन से निकलेगी बड़ी लहर
नगर पंचायत चितबड़ागांव के अध्यक्ष केशरी नंदन त्रिपाठी ने कहा कि बस
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 05:01 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 05:01 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया : नगर पंचायत चितबड़ागांव के अध्यक्ष केशरी नंदन त्रिपाठी ने कहा कि बसपा के ब्राह्मण महासम्मेलन में बड़ी लहर निकलेगी। 23 जुलाई को अयोध्या से इसकी शुरुआत होगी। इसमें बलिया के ब्राह्मण समाज में सम्मेलन को लेकर उत्साह है और अधिकाधिक संख्या में लोग सहभाग करेंगे।
वे बुधवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बोल रहे थे। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र मिशन 2022 में लग गए हैं। कहा कि प्रदेश का ब्राह्मण समाज भाजपा सरकार के कोप से बहुत त्रस्त है। जब जब प्रदेश में बसपा की सरकार रही है कानून व्यवस्था उत्तम रही है। इस मौके पर अंगद मिश्र फौजी, उपेंद्र पांडेय, संतोष राम, महफूज आलम, पिटू तिवारी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें