Move to Jagran APP

नर्तकियों से छेड़छाड़ को लेकर भिड़े बराती-घराती, छह घायल

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) नगर के भगत सिंह तिराहे पर स्थित एक मैरिज हाल के बाहर

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 06:32 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 06:32 PM (IST)
नर्तकियों से छेड़छाड़ को लेकर भिड़े बराती-घराती, छह घायल
नर्तकियों से छेड़छाड़ को लेकर भिड़े बराती-घराती, छह घायल

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : नगर के भगत सिंह तिराहे पर स्थित एक मैरिज हाल के बाहर शुक्रवार की देर रात बरात में नर्तकियों से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया। बराती व घराती आपस में भिड़ गए। मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

loksabha election banner

गाजीपुर के कारो गांव से मैरिज हाल में बरात आई थी। हाल के बाहर कुछ युवक आर्केस्टा में आई नर्तकियों से छेड़छाड़ करने लगे। इस पर बरातियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष से अजय कुमार गुप्ता निवासी कारो चितबड़ागांव, कुलदीप गुप्ता निवासी देवरिया व जटाशंकर गुप्ता निवासी चितबड़ागांव घायल हो गए। दूसरे पक्ष के उपेंद्र गुप्ता, कन्हैया गुप्ता व कृष्णा गुप्ता निवासीगण कोटवारी मोड़ को चोटें आईं। सभी घायलों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया जहां से अजय को रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.