वैक्सीनेशन से ही बना पाएंगे सुरक्षा घेरा
जागरण संवाददाता बलिया टीकाकरण की स्थिति में सुधार होने पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा
जागरण संवाददाता, बलिया : टीकाकरण की स्थिति में सुधार होने पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि हम वैक्सिनेशन से ही जिले का सुरक्षा घेरा तैयार कर सकते हैं। जिले के लोगों के उत्साह से हम प्रदेश की रैंकिग में 75वें रैंक से 60वें स्थान पर आ गए हैं। इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो हम बहुत जल्द प्रदेश में अव्वल रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 45 से 60 वर्ष के 475389 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। 488557 यानी 102.78 फीसद को प्रथम डोज का टीका लगा चुके हैं। द्वितीय डोज 143591 को यानी 72.28 को लगा है। इनकी रैंकिग में हम 38वें स्थान पर हैं। 60 प्लस के लिए 108052 का लक्ष्य था। प्रथम डोज 313909 यानी 101.9 फीसद को लगा चुके हैं। द्वितीय डोज 35525 यानी 76.46 फीसद को दिया गया है। इसमें हमारा 11वां स्थान है। किशोरों के मामले में पांचवां स्थान है। सतर्कता डोज की शुरूआत 10 जनवरी से हुई है। लक्ष्य 15004 का है। अभी तक 5936 लोगों को यह डोज भी दिया जा चुका है। इसमें हमारा 42वां स्थान है। हम 18 प्लस युवाओं के मामले में अभी पीछे हैं। युवाओं को वैक्सीनेशन में सहयोग करना चाहिए।