पुण्यतिथि पर याद किए गए बद्रीनाथ सिंह
जागरण संवाददाता सहतवार (बलिया) स्व.बद्रीनाथ की 20वीं पुण्यतिथि कोविड प्रोटोकाल का पालन कर
जागरण संवाददाता, सहतवार (बलिया) : स्व.बद्रीनाथ की 20वीं पुण्यतिथि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सादगी के साथ चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष मनाई गई। शुभारंभ नगरपंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह व नीरज सिंह गुड्डू ने स्व.बद्रीनाथ सिंह की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। ठंड को देखते हुए असहाय लोगों को स्व.बद्रीनाथ सिंह की स्मृति में कंबल वितरण किया गया। वहीं प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल ने वर्चुअल माध्यम से स्व.बद्रीनाथ सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। नीरज गुड्डू ने कहा कि कोरोना काल व आचार संहिता को देखते हुए सादगी से केवल माल्यार्पण कर कार्यक्रम कराया गया। पंकज सिंह राजू, रामबदन यादव अधिशासी अधिकारी, डा.शंभू नाथ सिंह, राजेश्वर सिंह, राणा सिंह, विजय बहादुर सिंह, राजीव सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।