खेलो इंडिया में जिला बैंडमिटन के लिए चयनित, चयन कल
जागरण संवाददाता बलिया खेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी योजना एक जनपद एक खेल के तहत बलिया में ख
जागरण संवाददाता, बलिया : खेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी योजना एक जनपद एक खेल के तहत बलिया में खेलो इंडिया केंद्र स्थापित किया गया है। बलिया को बैडमिटन खेल के केंद्र के रुप में चयनित किया गया है। संचालन के लिए प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। संचालन हेतु खेल निदेशालय के दिशा निर्देशानुसार 12 से 18 वर्ष तक के आयु वर्ग के प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। बैडमिटन खेल में प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक खिलाड़ियों को 17 सितंबर को सायं तीन बजे जिला खेल कार्यालय, वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में उपस्थित होना है। क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा ने बताया कि प्रतिभागी खिलाड़ी अपने साथ आयु प्रमाण-पत्र की मूल प्रति के साथ उपस्थित होंगे। योजना में 15 बालक एवं 15 बालिकाओं का चयन किया जाएगा।