धारदार हथियार से युवक पर हमला, मौत
न्ह्लह्लड्डष्द्म श्रठ्ठ 4श्रह्वठ्ठद्द द्वड्डठ्ठ 2द्बह्लद्ध ह्यद्धड्डह्मश्च 2द्गड्डश्चश्रठ्ठह्य श्रठ्ठ द्वश्रढ्डद्बद्यद्ग श्चद्धश्रह्लश्र स्त्रद्गड्डह्लद्धन्ह्लह्लड्डष्द्म श्रठ्ठ 4श्रह्वठ्ठद्द द्वड्डठ्ठ 2द्बह्लद्ध ह्यद्धड्डह्मश्च 2द्गड्डश्चश्रठ्ठह्य श्रठ्ठ द्वश्रढ्डद्बद्यद्ग श्चद्धश्रह्लश्र स्त्रद्गड्डह्लद्धन्ह्लह्लड्डष्द्म श्रठ्ठ 4श्रह्वठ्ठद्द द्वड्डठ्ठ 2द्बह्लद्ध ह्यद्धड्डह्मश्च 2द्गड्डश्चश्रठ्ठह्य श्रठ्ठ द्वश्रढ्डद्बद्यद्ग श्चद्धश्रह्लश्र स्त्रद्गड्डह्लद्धन्ह्लह्लड्डष्द्म श्रठ्ठ 4श्रह्वठ्ठद्द द्वड्डठ्ठ 2द्बह्लद्ध ह्यद्धड्डह्मश्च 2द्गड्डश्चश्रठ्ठह्य श्रठ्ठ द्वश्रढ्डद्बद्यद्ग श्चद्धश्रह्लश्र स्त्रद्गड्डह्लद्ध
जागरण संवाददाता, सुखपरा (बलिया) : सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में सोमवार की देर रात मोबाइल फोन के विवाद में पंकज राजभर उर्फ पतरू (28 वर्ष) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। इस तरह की घटना से पूरा गांव सन्न रह गया। पुलिस आरोपित हमलावर धर्मेद्र राजभर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से धारदार हथियार भी बरामद हो गया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार व सीओ सिटी अरुण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
पंकज का मोबाइल धर्मेंद्र राजभर ने करीब पांच दिन पूर्व चुरा लिया था। जानकारी होने पर पंकज राजभर मोबाइल की मांग कर रहा था। इसको लेकर बड़ी खींचातानी के बाद वह देर शाम को उसका मोबाइल दे दिया। इसके बाद कुछ देर के लिए मामला ठंडा हो गया। इसी बीच रात को पंकज अपने घर के बगल में खड़ा होकर मोबाइल फोन से किसी से बातकर रहा था। मोबाइल फोन को लेकर पहले से खार खाए धर्मेद्र ने अपने घर से धारदार हथियार लेकर अपने एक साथी के संग पंकज पर हमला बोल दिया। अभी लोग कुछ समझ पाते कि पंकज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और छटपटाने लगा। वहीं हमला करने वाला आरोपित मौके से फरार हो गया। लोगों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के मृत घोषित कर दिया। इसको लेकर तनाव की स्थिति देख मौके पर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर, थानाध्यक्ष सुखपुरा समेत भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंच गई। काफी खोजबीन के बाद युवक थाना क्षेत्र के करमपुर गांव में अपनी बहन के यहां पकड़ा गया। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार को कब्जे में ले लिया है। उधर पुलिस ने रात को ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता सरल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इस घटना के दूसरे आरोपित की तलाश में पुलिस जुट गई है।