दहेज उत्पीड़न के आरोपित के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
जासं सिकंदरपुर (बलिया) पुलिस ने करीब एक साल पुराने दहेज उत्पीड़न व जान से मारने के प्रय
By JagranEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 06:51 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 06:51 PM (IST)
जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : पुलिस ने करीब एक साल पुराने दहेज उत्पीड़न व जान से मारने के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे सिसोटार निवासी पंकज राय की चल और अचल संपत्ति को कुर्क करने के लिए गुरुवार को मुनादी कराई। साल 2021 में सिसोटार निवासी अभियुक्त की भवह ने वाद दाखिल किया था। इसका मुकदमा जिला एवं सत्र न्यायालय में चल रहा है। कोर्ट से कई बार नोटिस जारी कर पेश होने का आदेश दिया गया लेकिन अभियुक्त आदेश की अवहेलना करता रहा। अदालत के आदेश पर सब इंस्पेक्टर सूर्यनाथ यादव ने आरोपित के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें