Move to Jagran APP

पराली जलाने में जला दिए फौजी के पौधे, लगाई गुहार

जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में एक व्यक्ति ने अपने खेत में पराली

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 06:13 PM (IST)
पराली जलाने में जला दिए फौजी के पौधे, लगाई गुहार
पराली जलाने में जला दिए फौजी के पौधे, लगाई गुहार

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में एक व्यक्ति ने अपने खेत में पराली जलाया। तेज हवा के कारण आग फैल कर पड़ोसी फौजी के खेत में फैल गई। इससे उसके 60 पौधे जल कर नष्ट हो गए। अब फौजी कार्रवाई के लिए थाने का चक्कर लगा रहे हैं कितु पुलिस सुन नही रही है। देवरिया गांव निवासी सीआइएसएफ के सब इंसपेक्टर जयप्रकाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी रसड़ा को प्रार्थना पत्र भेज कर कहा है कि मेरा खेत गांव से सटे पश्चिम दिशा में है। इसमें मैं बाग लगा रखा हूं। इसका अनुबंध शिवशक्ति बायो टेक्नोलाजी को किया था। मेरे ही गांव के बृजेंद्र मोहन अपने खेत में पराली जलाने के साथ मेरे पौधों को भी रंजिश के चलते जला दिए हैं। जबकि शासन द्वारा पराली जलाना प्रतिबंधित है। आग से मेरे खेत में लगे कीमती महुगनी के पौधे जल गए। आरोप लगाया है कि पुलिस से फरियाद करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.