मिट्टी तेल वितरित करने का निर्देश हुआ हवा-हवाई
जागरण संवाददाता, बकुल्हा (बलिया) : बाढ़ पीड़ितों को मिट्टी तेल उपलब्ध कराने का जिलाधिकारी भवानी ¨सह खंगारौत का निर्देश धरा का धरा रह गया। आज तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों में मिट्टी तेल का वितरण नहीं होने से उनमें काफी आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र में घाघरा नदी के जलस्तर में हुई बढ़ोत्तरी के कारण क्षेत्र के कई गांव बाढ़ प्रभावित हुए थे। जहां जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया था और निरीक्षण के दौरान बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को प्रति परिवार को नि:शुल्क मिट्टी तेल वितरण करने की बात कही थी। बाढ़ प्रभावित गांव के बा¨शदों में चांददीयर निवासी लखपतिया देवी, शांति देवी, रमावती देवी, यादव नगर निवासी शंभू तुरहा, विश्वनाथ गोंड़, चक्की चांददीयर निवासी सुदामा यादव, हरेंद्र गोंड़, चंद्रमा गोंड़, गोपाल साह सहित दर्जनों लोगों की मानें तो आज तक मिट्टी तेल नहीं मिला।
जागरण संवाददाता, बकुल्हा (बलिया) : बाढ़ पीड़ितों को मिट्टी तेल उपलब्ध कराने का जिलाधिकारी भवानी ¨सह खंगारौत का निर्देश धरा का धरा रह गया। आज तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों में मिट्टी तेल का वितरण नहीं होने से उनमें काफी आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र में घाघरा नदी के जलस्तर में हुई बढ़ोत्तरी के कारण क्षेत्र के कई गांव बाढ़ प्रभावित हुए थे। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को प्रति परिवार को नि:शुल्क मिट्टी तेल वितरण करने की बात कही थी। बाढ़ प्रभावित गांव के वा¨शदों में चांददीयर निवासी लखपतिया देवी, शांति देवी, रमावती देवी, यादव नगर निवासी शंभू तुरहा, विश्वनाथ गोंड़, चक्की चांददीयर निवासी सुदामा यादव, हरेंद्र गोंड़, चंद्रमा गोंड़, गोपाल साह सहित दर्जनों लोगों की मानें तो उन्हें आज तक मिट्टी तेल नहीं मिला।