Move to Jagran APP

17 स्थानों पर जलाएंगे अलाव, खर्च होंगे सात लाख

जागरण संवाददाता बलिया ठंड से निपटने की तैयारी शुरू हो चुकी है। शहर में गरीब व असह

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 05:01 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 05:01 PM (IST)
17 स्थानों पर जलाएंगे अलाव, खर्च होंगे सात लाख
17 स्थानों पर जलाएंगे अलाव, खर्च होंगे सात लाख

जागरण संवाददाता, बलिया : ठंड से निपटने की तैयारी शुरू हो चुकी है। शहर में गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए 17 स्थानों पर अलाव जलाएंगे। इसके लिए सात लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन के सामने, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व बाबा बालेश्वर मंदिर के पास अनवरत लकड़ी जलाने की योजना है।

loksabha election banner

ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अलाव की व्यवस्था की गई है। ठंड बढ़ते ही अलाव जलाए जाएंगे। प्रशासनिक स्तर से 30 लाख का कंबल बांटे जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। तहसील बैरिया, सिकंदरपुर, बांसडीह, बिल्थरारोड, रसड़ा व सदर को पांच-पांच लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। लेखपाल के माध्यम से चट्टी-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लकड़ी खरीदकर जलाई जाएगी। इसके लिए तहसीलवार 50-50 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

रैन बसेरों की तहसीलदारों ने परखी व्यवस्था

मंगलवार की देर शाम तहसील सदर, सिकंदरपुर, बैरिया, बांसडीह, बिल्थरारोड व रसड़ा में रैन बसेरों का निरीक्षण तहसीलदारों ने किया। स्थाई रैन बसेरों में पलंग, गद्दा और रजाई की व्यवस्था को देखा गया। कुछ जगहों पर जरूरतमंद लोग भी शरण लिए हुए थे। अधिकारियों ने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। शहर के हरिपुर के रैन बसेरा व रोडवेज बस अड्डे पर बने रैन बसेरा का तहसीलदार सदानंद सरोज ने निरीक्षण किया। बताया कि चितबड़ागांव में दो रैन बसेरा चालू हो गया है। इन्होंने रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।

वर्जन

ठंड से गरीबों के बचाव के इंतजाम किए गए जा रहे हैं। रैन बसेरों की चेकिग तहसीलदारों से कराई गई है, इनमें मिली कमियों को दूर किया जा रहा है। कंबल की टेंडर प्रक्रिया जारी है।

-राजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.