नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, लगा पाक्सो एक्ट
जासं मनियर (बलिया) नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में मनियर पुलिस ने आ
जासं, मनियर (बलिया) : नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में मनियर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बिजलीपुर पोस्ट काजीपुर निवासी किशन कश्यप पुत्र विनोद कश्यप को गुरुवार को घोघा चट्टी से गिरफ्तार किया गया। पहले उस पर अपहरण का आरोप था। नाबालिग के बयान के आधार पर धारा 366 ,376 (3) पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। लगभग डेढ़ महीने पूर्व अभियुक्त एक गांव निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर नासिक लेकर चला गया था। उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। गुरुवार को वह अपने गांव आया फिर वहां से मुड़ियारी गया। वहां से बांसडीह जा रहा था कि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया।