पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, डीजीपी से गुहार
जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) क्षेत्र के नारायणगढ़ निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग मदन मोहन सिंह ने
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 04:48 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 04:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : क्षेत्र के नारायणगढ़ निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग मदन मोहन सिंह ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि पुलिस ने उनकी किराने की दुकान को नुकसान पहुंचाया है। थाने जाने पर अभद्र व्यवहार किया गया। यह सब कुछ लोगों के इशारे पर किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें