Move to Jagran APP

विश्वविद्यालय के निर्माण में लाएं तेजी : योगेन्द्र उपाध्याय

विश्वविद्यालय निर्माण में लाएं तेजी

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jun 2022 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jun 2022 06:47 PM (IST)
विश्वविद्यालय के निर्माण में लाएं तेजी : योगेन्द्र उपाध्याय
विश्वविद्यालय के निर्माण में लाएं तेजी : योगेन्द्र उपाध्याय

विश्वविद्यालय के निर्माण में लाएं तेजी : योगेन्द्र उपाध्याय

prime article banner

-- उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया निरीक्षण, ली अफसरों की क्लास

-- सुरहाताल में तलाशें पर्यटन संभावना, प्रशासन इस संबंध में बनाए योजना

--------------------

जागरण संवाददाता, बलिया : उच्च शिक्षा एवं आइटी-इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बुधवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रोजेक्ट की देरी पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता विजय सिंह और कार्यदायी संस्था की क्लास ली। कहा कि निर्माण कार्य के लिए शासन से धन मिलने के बाद प्रगति तेज हो जानी चाहिए। चेतावनी दी कि कार्य में तत्काल तेजी लाएं। उन्होंने सुरहा ताल का निरीक्षण किया और वहां पर्यटन के क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।

देवकली प्राथमिक विद्यालय में जनता से संवाद

मंत्री ने देवकली प्राथमिक विद्यालय में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन भी किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में जनता से संवाद स्थापित किया। उन्हें योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

महिला व पुरुष अस्पताल का देखा हाल

मंत्री ने जिला महिला व पुरुष चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। महिला चिकित्सालय की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन पुरुष चिकित्सालय में और सुधार लाने का निर्देश दिया। कहा कि अस्पताल में सफाई और मरीजों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं पर सरकार का पूरा फोकस है। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर व मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.