Move to Jagran APP

ट्रक से बिहार जा रही 70 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

70 द्यड्डद्मद्ध श्वठ्ठद्दद्यद्बह्यद्ध द्यद्बह्नह्वश्रह्म ह्मद्गष्श्र1द्गह्मद्गस्त्र द्घह्मश्रद्व ह्लह्मह्वष्द्म द्दश्रद्बठ्ठद्द ह्लश्र क्चद्बद्धड्डह्म70 द्यड्डद्मद्ध श्वठ्ठद्दद्यद्बह्यद्ध द्यद्बह्नह्वश्रह्म ह्मद्गष्श्र1द्गह्मद्गस्त्र द्घह्मश्रद्व ह्लह्मह्वष्द्म द्दश्रद्बठ्ठद्द ह्लश्र क्चद्बद्धड्डह्म70 द्यड्डद्मद्ध श्वठ्ठद्दद्यद्बह्यद्ध द्यद्बह्नह्वश्रह्म ह्मद्गष्श्र1द्गह्मद्गस्त्र द्घह्मश्रद्व ह्लह्मह्वष्द्म द्दश्रद्बठ्ठद्द ह्लश्र क्चद्बद्धड्डह्म70 द्यड्डद्मद्ध श्वठ्ठद्दद्यद्बह्यद्ध द्यद्बह्नह्वश्रह्म ह्मद्गष्श्र1द्गह्मद्गस्त्र द्घह्मश्रद्व ह्लह्मह्वष्द्म द्दश्रद्बठ्ठद्द ह्लश्र क्चद्बद्धड्डह्म

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 05:42 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 05:42 PM (IST)
ट्रक से बिहार जा रही 70 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद
ट्रक से बिहार जा रही 70 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

जागरण संवाददाता, फेफना (बलिया): थाना पुलिस ने रविवार की देर रात करीब ग्यारह बजे सिंहपुर गांव के पास से ट्रक से बिहार तस्करी को जा रही 70 लाख की शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस को झांसा देकर चालक भाग निकलने में सफल हो गया। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई। इस ट्रक पर सामान का कागजात कुछ और था और कुछ और ही लदा था।

prime article banner

रात को फेफना थाना प्रभारी शशिमौलि पांडेय अपने सहयोगी एसआई महेश कुमार, सिपाही बलराम तिवारी व सुरेंद्र के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस की नजर एक जा रही ट्रक पर पड़ी। इसके ऊपर पर्दा बंधा हुआ था। पुलिस जब तक गाड़ी का पीछा करती वह तेजी से बढ़ने लगा। सिंहपुर के पास रेलवे क्रासिग बंद होने के कारण चालक गाड़ी को खड़ा कर दिया। इसी बीच पुलिस गाड़ी को चेक करने लगी। चालक धीरे से गाड़ी से उतर कर अंधेरे में खिसक लिया। पुलिस गाड़ी के अंदर देखा तो उसके कागजात पर पुटी की बोरी अंकित थी। पुलिस ने जब ऊपर से लगे तिरपाल को हटा कर देखा तो उसमें पेटियां लदी थी। पुलिस ने जब पेटी खोला तो चंड़ीगढ़ निर्मित शराब की शीशी मिली। पुलिस को इस पर लदी 980 पेटी में 47040 शीशी अंग्रेजी शराब मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि यह शराब बिहार के बेगूसराय जिले में जा रहा था। गाड़ी चालक व तस्करों के बारे में पता लगाया जा रहा है। सीओ सदर चंद्रकेश सिंह ने कहा कि पुलिस की तत्परता से शराब की बिहार नहीं जा सकी। इसकी कीमत 70 लाख आंकी गई है। क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.