30 प्रधान पदों के लिए 379 प्रत्याशी मैदान में
विकासखंड में 30 प्रधान पद के लिए 379 लोग मैदान में डटे हुए
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : विकासखंड में 30 प्रधान पद के लिए 379 लोग मैदान में डटे हुए हैं। सबसे अधिक प्रत्याशी कोटवां ग्राम पंचायत में हैं, जहां 29 लोग भाग्य आजमा रहे हैं। सबसे कम पांच प्रत्याशी केहरपुर ग्राम पंचायत में भाग्य आजमा रहे हैं। प्रधान पद के लिए कुल 412 नामांकन पत्रों में से तीन नामांकन पत्र खारिज हुए हैं, जबकि 30 लोगों ने अपना नाम वापस लिया है। क्षेत्र पंचायत के लिए 73 पदों के सापेक्ष कुल 242 नामांकन हुए थे। पांच लोगों का निर्विरोध घोषित होना तय है। दो का पर्चा निरस्त हो चुका है। तीन लोगों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।
आरओ अमृत लाल ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्यों के 422 पदों के सापेक्ष 145 निर्विरोध, 98 वार्ड पर एक भी पर्चा नहीं भरा गया है। 179 पद के लिए 390 लोग मैदान में डटे हुए हैं। चरण बंदगी में जुटे प्रत्याशी
इंदरपुर : चुनाव चिह्न मिलने के बाद गांवों में प्रत्याशियों की हलचल तेज हो गई है। मतदाताओं को अपनी तरफ रिझाने के लिए किसी भी स्तर पर जा रहे हैं। नवरात्र होने के कारण दावतों के दौर में कुछ कमी जरूर आई लेकिन प्रत्याशी सुबह शाम चरण बंदगी करने में जुट गए हैं। रसड़ा में ग्राम प्रधान के 783 दावेदार
रसड़ा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न मिलने के बाद अब अपने पक्ष में मतदान करने के लिए भागदौड़ तेज कर दिए हैं। चुनाव अधिकारी रसड़ा राजेश रोमन के अनुसार रसड़ा ब्लाक में 75 ग्राम प्रधान पद के लिए 782 दावेदार मैदान में उतर चुके हैं। बीडीसी के लिए 552 दावेदार, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1029 दावेदार हैं।