धान क्रय केंद्र पर 3365 क्विंटल हुई खरीद
जागरण संवाददाता सुखपुरा (बलिया) मार्केटिग गोदाम सुखपुरा पर स्थापित सरकारी धान क्रय केंद्र
By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 05:34 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 05:34 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : मार्केटिग गोदाम सुखपुरा पर स्थापित सरकारी धान क्रय केंद्र पर मंगलवार तक 65 किसानों से कुल 3365 क्विंटल 67 किग्रा धान सरकारी दर पर खरीदा गया है। किसानों के धान मूल्य का भी भुगतान लगातार किया जा रहा है। मार्केटिग इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने कहा कि धान विक्रय की सभी आवश्यक प्रक्रिया का पालन करने के बाद किसान सूखा व स्वच्छ धान लेकर क्रय केंद्र पर आएं उनका धान निश्चित रूप से खरीदा जाएगा। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि क्रय केंद्र पर किसान मास्क पहनने के साथ कोविड-19 के नियमों का निश्चित रूप से पालन भी करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें