Move to Jagran APP

असहायों को ठंड से बचाने के लिए खर्च होंगे 30 लाख, खरीदे जाएंगे कंबल

जागरण संवाददाता बलिया असहाय लोगों को बढ़ती ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने पहल शुरू कर

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 06:16 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 06:16 PM (IST)
असहायों  को ठंड से बचाने के लिए खर्च होंगे 30 लाख, खरीदे जाएंगे कंबल
असहायों को ठंड से बचाने के लिए खर्च होंगे 30 लाख, खरीदे जाएंगे कंबल

जागरण संवाददाता, बलिया : असहाय लोगों को बढ़ती ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इसके लिए 30 लाख रुपये के बजट का प्रविधान किया गया है। कंबल खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अगले सप्ताह से कंबल वितरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। ठंड से किसी की मौत न हो, इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन तैयारी पूरी कर ली है। छह तहसीलों बैरिया, सिकंदरपुर, बांसडीह, बिल्थरारोड, रसड़ा व सदर को पांच-पांच लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। इससे कंबल की खरीदारी कर तहसील स्तर पर ही गांवों में गरीबों के बीच वितरित किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कंबल खरीदारी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तहसीलवार गरीबों को नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा।

loksabha election banner

-----

अलाव जलाने के लिए हर तहसील को 50 हजार --

प्रशासन तहसील क्षेत्र में अलाव जलाने की भी व्यवस्था कर रहा है। राहगीरों व स्थानीय लोगों को ठंड से बचाने के लिए चट्टी व चौराहों पर लेखपाल के माध्यम से लकड़ी खरीदकर जलाई जाएगी। इसके लिए तहसीलवार 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। नगर पालिका व नगर पंचायतें अपनी आय से अलाव जलाने के लिए लकड़ी खरीदती हैं। इस संबंध में शासन स्तर से जिला प्रशासन व अधिशासी अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.