किसानों को मजदूर बना देगा 2020 का कृषि बिल
जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) विपक्ष व किसान संगठनों की बात न सुनकर किसानों के हि
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 07:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : विपक्ष व किसान संगठनों की बात न सुनकर किसानों के हितों की अनदेखी कर रही भाजपा सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। लोकसभा व राज्यसभा में बिना चर्चा व बिना मत विभाजन के कृषि बिल-2020 पास करा दिया गया। यह संसदीय परंपरा व लोकतंत्र की हत्या है।
उक्त बातें सपा नेता पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने जनसहयोग विकास सेवा संस्थान द्वारा डुंहा बिहरा में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहीं। गोष्ठी को रामजी यादव, भीष्म यादव, आनंद मोहन सिंह, चंद्रमा यादव, रवि मिश्रा, रमेश साहनी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता राणा सिंह व संचालन विवेक सिंह ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें