पुलिस की सक्रियता से खाते में वापस आए 1.30 लाख
पुलिस की सक्रियता से खाते में वापस आए 1.30 लाख
जासं, बलिया : साइबर सेल की सक्रियता से खाते से ऑनलाइन निकाले गए दो खाते से धनराशि वापस आ गई। इससे पीड़ितों ने राहत की सांस ली है। साइबर अपराधी राधिका देवी निवासी सुल्तानपुर, बांसडीह के खाते से 20 नवंबर 2019 को फर्जी तरीके से एक लाख रुपये साइबर क्राइम करने वालों ने निकाल लिया। इसके बाद वह इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा कायम कर लिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को लगा दिया। पुलिस टीम ने इसमें सक्रियता दिखाते हुए फर्जीवाड़ा करने वालों तक पहुंच गई। पुलिस के प्रयास से महिला के खाते में एक लाख रुपये वापस आ गए। इसकी जानकारी होते ही महिला काफी खुश नजर आईं। वहीं सुखपुरा थाना क्षेत्र के भंवरपुर निवासी मीना देवी के खाते समय फर्जी तरीके से 22 नवंबर 2019 को निकाल लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया। पुलिस की सक्रियता से इस महिला की भी धनराशि वापस आ गईं। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर क्राइम करने वालों में खलबली मची हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर क्राइम पर शिकंजा कसने के लिए सेल को मजबूत किया गया है। इसके चलते अब सार्थक परिणाम आने लगे है।