1.24 लाख टन लक्ष्य, 75 दिनों में 54 हजार टन धान की खरीद
जागरण संवाददाता बलिया धान खरीद को लेकर शासन स्तर से कई तरह के नियम बनाए गए इसके बाद
जागरण संवाददाता, बलिया : धान खरीद को लेकर शासन स्तर से कई तरह के नियम बनाए गए, इसके बाद भी खरीद की गति धीमी ही रही। इस साल 124400 टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। कुल 4945 धान के कृषकों से धान क्रय करने हैं। 72 केंद्रों पर एक नवंबर से ही धान की खरीद हो रही है, लेकिन सिस्टम की गड़बड़ी से अभी 50 फीसद किसानों से भी धान की खरीद नहीं हो सकी है। इसको लेकर किसानों में आक्रोश है। किसान क्रय केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनके धान की खरीद नहीं हो पा रही है। कहीं बोरे का अभाव है तो कहीं केंद्र पर से मिलरों द्वारा धान का उठान नहीं होने से धान रखने की जगह कम पड़ रही है। जिले में 75 दिनों में 54634 टन धान की खरीद हुई है। अभी भी काफी संख्या में किसान अपना धान बिक्री करने के लिए परेशान हैं। बेरूआरबाड़ी के किसान हरेराम प्रसाद ने बताया कि किसान पहले टोकन सिस्टम से परेशान थे। अब टोकन सिस्टम खत्म हुआ तो बिचौलिये हावी हो गए हैं। अधिकांश केंद्रों पर कागज पर ही खरीद हो रही है।
----------------------
चुनाव में और भी बढ़ी लापरवाही
धान खरीद के मामले में चुनाव की घोषणा होने के बाद और भी लापरवाही बढ़ गई हैं। किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। किसान कइई दिनों तक केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं, उसके बाद उनके धान की खरीद हो पा रही है।
---------------
जिले में खुले हैं क्रय केंद्र -20 : क्रय केंद्र हाट शाखा।
-14 : क्रय केंद्र एफपीसी। -04 : क्रय केंद्र सहकारी समिति।
-20 : क्रय केंद्र पीसीएफ। -02 : क्रय केंद्र भारतीय खाद्य निगम।
-12 : मंडी समिति। ---------------
-124400 : धान खरीद का लक्ष्य। -4945 : धान के कृषकों की संख्या।
-54634 : टन अब तक हुई खरीद
----------------------
-धान की खरीद हो रही है। फरवरी तक लक्ष्य पूरा हो जाएगा। अब टोकन सिस्टम समाप्त कर दिया गया है। किसान लाइन से अपना धान बिक्री कर रहे हैं। मिलरों पर दबाव बनाया गया है। वे धान का उठान भी तेजी से कर रहे हैं।
अविनाश सगरवाल, जिला विपणन अधिकारी