कार में हरियाणा निर्मित 12 पेटी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
जागरण संवाददाता सहतवार( बलिया) थाना पुलिस ने बुधवार की रात महाराजपुर टीएस बंधे से एक क
जागरण संवाददाता, सहतवार( बलिया): थाना पुलिस ने बुधवार की रात महाराजपुर टीएस बंधे से एक कार से 12 पेटी हरियाणा निर्मित शराब बरामद किया। मौके पर चार तस्कर गिरफ्तार कर लिए गए। तस्कर शराब लेकर बिहार जा रहे थे। पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
सब इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी अपने हमराहियों के साथ बंधे की तरफ गश्त कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि तस्कर कार से शराब लेकर बिहार की तरफ जा रहे थे। इस पर वह महराजपुर के पास वाहन चेकिग करने लगे। इस बीची एक सफेद कार आती हुई दिखी तो उसे रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख कार कुछ दूर पहले ही खड़ी कर उसमें सवार तस्कर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में इस गाड़ी में 12 में 576 सीसी क्रेजी रोमियो अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्त में आया विक्की, रामवीर व साहेब रघुनाथपुर पिपरपाती थाना बांसडीह रोड के रहने वाले है। वहीं, जितेंद्र कुमार हरिया खुर्द थाना सहतवार का रहने वाला है।