119 वर्षीय वृद्धा का निधन
तहसील क्षेत्र के भाऊपुर निवासी समाजसेवी दिनेश तिवारी की 119 वर्षीय माता लहाशी तिवारी का निधन शुक्रवार हो गया। उनके निधन पर गांव सहित क्षेत्र के लोगो ने घर पहुंच शोक संवेदना प्रकट किया। क्षेत्र के भाऊपुर निवासी वयोवृद्ध लहाशी देवी पत्नी जगत नारायण तिवारी की मौत का समाचार मिलते ही लोगों की घर पर लोगों की भीड़ जाम हो गई।
जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : तहसील क्षेत्र के भाऊपुर निवासी समाजसेवी दिनेश तिवारी की 119 वर्षीय माता लहाशी तिवारी का निधन शुक्रवार हो गया। इनके निधन पर गांव सहित क्षेत्र के लोगों ने घर पहुंच शोक संवेदना प्रकट किया। क्षेत्र के भाऊपुर निवासी वयोवृद्ध लहाशी देवी पत्नी जगत नारायण तिवारी की मौत का समाचार मिलते ही लोगों की घर पर लोगों की भीड़ जाम हो गई। बता दें कि लहाशी देवी का जन्म सन 1899 में रसड़ा तहसील के परसिया गांव में हुआ था। उनकी शादी सन् 1913 में भाऊपुर निवासी जगत नारायन तिवारी के साथ हुआ था। इनकी कुल दस संतानों में सात पुत्रियां व तीन पुत्र थे। वर्तमान में तीनों पुत्र व चार पुत्रियां जिदा हैं। वहीं तीन पुत्रों से कुल पौत्र 13 हैं। इन पौत्रों में से दो की शादी हो चुकी है जिनके एक पौत्र का एक पुत्र भी है। इस प्रकार इन्होंने अपने जीवनकाल में कुल पांच पीढि़यों को देखा है। आज इनके पूरे परिवार में तकरीबन 50 सदस्य हैं।