आसमान में छाए बादल, हुई बूंदाबांदी
आसमान में छाए बादल हुई बूंदाबांदी
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 12:00 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 06:02 AM (IST)
बहराइच : तराई में शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। रुक-रुक कर बूंदाबांदी भी हो रही है। मौसम को देखते हुए किसान धान की नर्सरी डालने के लिए खेतों में जुटे हुए हैं।
मौसम वैज्ञानिक डॉ.एमवी सिंह ने बताया कि पश्चिमी तट से उठा विक्षोभ तराई में सक्रिय हो रहा है। 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 10 से 15 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान धान रोपाई के लिए खेत तैयार करें। जून के पहले सप्ताह तक धान की नर्सरी जरूर डाल दें। इस बार मानसून समय पर तराई में दस्तक देगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें