कोहरे ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक
घंटों इंतजार करते रहे यात्री चित्र परिचय - 24 बीआरएच 5 में फोटो है। संसू जरवलरोड(बहराइच) तराई में अक्टूबर माह में ही कोहरा छा रहा है। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दी है। कई ट्रेनें जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर देर से पहुंची। इससे यात्री हलकान रहे। घंटों तक उन्हें इंतजार करना पड़ा।
संसू, जरवलरोड(बहराइच) : तराई में अक्टूबर माह में ही कोहरा छाने लगा है। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दी है। कई ट्रेनें जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर देर से पहुंची। इससे यात्री हलकान रहे। घंटों तक उन्हें इंतजार करना पड़ा।
गुरुवार को तकरीबन 12 ट्रेनें लेट रहीं। इनमें 19037 अवध एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा 15 मिनट देर से पहुंची। इसके अलावा 55050 लखनऊ-गोंडा पैसेंजर एक घंटा 20 मिनट, 15008 कृषक एक्सप्रेस दो घंटा 30 मिनट, 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट लेट से पहुंची। इसके चलते बड़ी संख्या में यात्री रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। यात्री राजेश, उमेश, महिपाल, रामसमुझ, बड़कऊ ने बताया कि हम लोग ट्रेनों के निर्धारित समय पर ही स्टेशन पहुंच गए थे, लेकिन ट्रेनों के देर से आने के चलते दिक्कतें हुई हैं।