गर्मी का कहर जारी, बूंदा-बांदी के आसार
लों की लुकाछिपी का दौर जारी रहा। इसके बाद धूप निकलने से अधिकतम पारा 41 व न्यूनतम पारा 2
संसू, बहराइच : तराई में शनिवार को बादलों की लुकाछिपी का दौर जारी रहा। इसके बाद धूप निकलने से अधिकतम पारा 41 व न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता में बढ़ोतरी होने से दिन व रात गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे में तेज पुरवा हवाएं चलने के साथ बूंदा-बांदी के आसार हैं।
तराई में कई दिनों से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। तेज हवाएं चलने के साथ बादल छा रहे हैं। बावजूद बारिश न होने से किसान परेशान हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव से गर्मी से भी लोग बेहाल हैं। दोपहर तक कभी तेज धूप तो कभी बादल छाए रहे। तेज धूप निकलने से तापमान लगभग एक डिग्री का इजाफा हुआ। दिन का तापमान 41 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता सात फीसदी बढ़कर 82 रही। सड़कों पर कुछ देर के लिए सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ.एमवी सिंह ने बताया कि अभी तकरीबन सात दिनों तक मानसून के सक्रिय होने की संभावना कम है। हालाकि 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवाएं चल सकती हैं। इससे तराई के मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी या फिर हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि बारिश से पहले किसानों के लिए खेतों की जोताई का अनुकूल समय है। उन्होंने बताया कि समय से खेतों की जोताई हो जाने से खरपतवार पर नियंत्रण हो सकेगा। उन्होंने बताया कि किसान धान की नर्सरी में समय-समय पर पानी देते रहें, जिससे वह सूखने न पाए।