खतरे के निशान से 57 सेंटीमीटर नीचे बह रही घाघरा नदी
तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि फसल नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 11:46 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2020 11:46 PM (IST)
संसू, जरवलरोड/ महसी (बहराइच) : घाघरा का जलस्तर लगातार घट रहा है, इससे तटवर्ती ग्रामीणों को बाढ़ व कटान की समस्या से राहत मिली है। एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से 57 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। शारदा, सरयू व गिरजा बैराज से 130027 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
पिछले एक माह से बाढ़ व कटान की विभीषिका झेलने के बाद अब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बाढ़ व कटान की समस्या से निजात मिली है। सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता शोभित कुशवाहा ने बताया कि शारदा बैराज से 24400 क्यूसेक गिरजा बैराज से 103367 क्यूसेक व सरयू बैराज से 2260 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। एल्गिन ब्रिज पर नदी 106.07 के सापेक्ष 105. 506 पर बह रही है। कृषि निवेश के तहत सहायता दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें