भाजपा नेता के पुत्र की हत्या में दो गिरफ्तार
संसूबहराइच भाजपा जरवल मंडल उपाध्यक्ष के पुत्र की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें गोंडा जिले का भी एक युवक शमिल था। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को सड़क के किनारे फेंका गया था।
संसू, बहराइच : भाजपा जरवल मंडल उपाध्यक्ष के पुत्र की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें गोंडा जिले का भी एक आरोपित शमिल है। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को सड़क के किनारे फेंका गया था।
एसओ बृजेंद्र पटेल ने बताया कि दो फरवरी को जरवलरोड थाना क्षेत्र के रेवढ़ा नयापुरवा के रहने वाले भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामसिंह वर्मा के पुत्र संतबलि (30) की हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहरी निवासी गुल्ली उर्फ बुल्ली उर्फ इसरार समेत छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसओ ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापामारी कर रही थी। शुक्रवार को नामजद हत्यारोपितों में से गुल्ली उर्फ बुल्ली उर्फ इसरार पुत्र सिराज व रामफेरे पुत्र चेतराम उर्फ भल्लर निवासी तेलियनपुरवा निकट मंगल मेला गोड़हिया नंबर दो थाना कैसरगंज के जरवल कस्बा के पास मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस टीमें छापामारी की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में एसआई बृजराज प्रसाद, आरक्षी नील कुमार, रामसिंह यादव व संदीप सिंह शामिल रहे।