अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली खड्ड में पलटी, आठ महिलाएं घायल
ह्लह्मड्डष्ह्लश्रह्म ह्लह्मश्रद्यद्य4 ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्ल द्गद्बद्दद्धह्ल 2श्रद्वद्गठ्ठ द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र ढ्डड्डद्धह्मड्डद्बष्द्ध
बहराइच : रमपुरवा-महसी मार्ग पर हरदी थाना क्षेत्र के पन्नहा गांव के पास सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। इसमें सवार आठ महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं को सीएचसी रमपुरवा में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के सिपहियाप्यूली गांव निवासी कृष्णकांत ने बताया कि उनके गांव के अर्जुन मिश्र के छह माह के बेटे के अन्नप्राशन के लिए महिलाएं ट्राली पर बैठकर देहात कोतवाली के बेरिया समय माता मंदिर गई थीं। रात में वह वापस लौट रही थीं। रमपुरवा-महसी मार्ग पर पन्नहा गांव के निकट ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली समेत खड्ड में पलट गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल महिलाओं को बाहर निकाला। पदमा, उमा देवी, सीमा देवी, नीलम, श्यामा देवी, वामा देवी, सुमन, सुनीता घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल उमा देवी व पदमा को सीएचसी रमपुरवा में भर्ती कराया गया। उमा देवी को चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर किया।