Move to Jagran APP

भारत माता व वंदे मातरम के जयकारों की रही गूंज

तिरंगा यात्रा)) भारत माता व वंदे मातरम के गगनभेदी जयकारों से गूंजा वातावरण

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 04:01 AM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 04:01 AM (IST)
भारत माता व वंदे मातरम के जयकारों की रही गूंज
भारत माता व वंदे मातरम के जयकारों की रही गूंज

भारत माता व वंदे मातरम के जयकारों की रही गूंज

loksabha election banner

बहराइच : भाजयुमो समेत विभिन्न संगठनों ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों को घर-घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। भारत माता व वंदेमातरम के जयकारे से वातावरण गूंज उठा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने महाराज सिंह इंटर कालेज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व भाजयुमो के बृजेश पांडे ने किया। बाल शिक्षा निकेतन के छात्र व एनसीसी कैडेट के साथ भाजपाई हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता व वंदेमातरम के जयकारे लगाए। शहीद उद्यान में बलिदानियों को याद किया गया। एमएलसी डा.प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष दीपक सत्या, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नन्हें लाल लोधी, जितेंद्र त्रिपाठी, धीरेंद्र मोहन आर्य, रणविजय सिंह, हरिश्चंद्र गुप्त, सतीश सिंह, उमाशंकर त्रिपाठी, राजन सिंह, देवेंद्र मिश्र, रामू यादव, श्यामानंद यादव, रामसंवारे पांडे, विपिन साहू, अमरेश मिश्र, रितेश, रामू, अभिषेक, सूरज आदि शामिल रहे।

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने सोनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में पानी टंकी तक यात्रा निकाली। बाबा सुंदर सिंह बधिर विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने यात्रा निकाली। डा. बलमीत कौर, सरदार गुरविंदर सिंह, विजय बहादुर गुप्त रहे।

महसी : विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में किसानगंज चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तकरीबन तीन हजार बाइक पर सवार लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता व वंदे मातरम का जयकारा लगाते हुए निकले। महराजगंज में यात्रा का समापन हुआ। जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह, संजय त्रिवेदी, रामपाल वर्मा, शिवाकांत शुक्ल, रमाकर पांडेय, पिंटू सिंह, रामसुफल मिश्र, बहोरन मिश्र, भुवन मिश्र, रामकुमार वाजपेयी, यज्ञ नारायण मिश्र रहे।

हुजूरपुर : फूलबक्श सिंह इंटर कालेज हुजूरपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पयागपुर विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, विद्यालय प्रबंधक प्रियंका सिंह, प्रधानाचार्य पवन कुमार सिंह, डा.रामरतन सिंह, महेंद्र पाठक, देवेश सिंह, हरेंद्र विक्रम सिंह, अश्वनी सिंह, सुरेश दुबे आदि शामिल रहे।

नानपारा : नगर पालिका परिषद कर्मचारियों ने ईओ रेनू यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर ध्वज गीत गाए। अजय गुप्त, श्याम बिहारी अग्रवाल, जमाल अहमद वारसी, गंगा प्रताप सिंह, राज कुमार सिंह, मुहम्मद अली, शिवननंद त्रिवेदी रहे। मिहींपुरवा/मुर्तिहा : ब्लाक परिसर मिहींपुरवा से प्रमुख सौरभ वर्मा व बीडीओ रामेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। खैराबाजार : प्रयाग दत्त पाठक इंटर कालेज पट्टी से प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में यात्रा निकली।

गजाधरपुर : नंदवल चंद्र नगर के चौधरी ओमकार नाथ इंटर कालेज के छात्रों ने साइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली। प्रबंधक चंद्र शेखर वर्मा, प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम वर्मा, वीरेंद्र यादव रहे।

पुरैनाबाजार : सम्राट अशोक महान केपी इंटर कालेज पुरैना से प्रधानाचार्य माधव राज मौर्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली गई।

रिसिया : सिसई सलोन के गायत्री मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल, महेश अग्रवाल, नपं अध्यक्ष हाजी महमूद अहमद, पूर्व अध्यक्ष राजेश निगम, डा. राजू निगम, एसओ इंद्रजीत यादव रहे।

--------------------

सीडपीओ व प्रबंधक ने बांटा तिरंगा

फखरपुर/रिसियामोड़ : फखरपुर की सीडपीओ सीमा इसराइल ने कुपोषित बच्चों व महिलाओं को राष्ट्रीय ध्वज दिया। आर्यावर्त बैंक गंभीरवा बाजार के शाखा प्रबंधक हरिश्चंद्र मिश्र ने ग्राहकों को तिरंगा देकर घरों पर फहराने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.