बहराइच में तेंदुए का आतंक, एक मवेशी को बनाया निवाला-सहमे लोग
दरवाजे पर बंधे मवेशी को निवाला बना लिया। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 12:27 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 12:27 PM (IST)
बहराइच, जेएनएन। हरदी थाना क्षेत्र के चांदपारा गांव में शनिवार देर रात आबादी के बीच एक तेंदुआ घुस अाया। तेंदुए ने एक ग्रामीण के दरवाजे पर बंधे मवेशी को निवाला बना लिया। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को घटना को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम जांच-पड़ताल में लगी है।
ये है पूरा मामला
दरअसल, थाना क्षेत्र के चांदपारा गांव निवासी रामसेवक पुत्र राममिलन के दरवाजे पर खूंटे पर बंधी गाय को तेंदुए ने अपना निवाला बना डाला। कुत्तों की आवाज व खटपट सुनकर मौके पर लोग पहुंचे। तेंदुआ भाग खड़ा तेजी से भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग की टीम को दी। टीम ने मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल शुरू की। वन दारोगा दीपक सिंह ने बताया कि गाय पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। तेंदुए के पैरों के निशान तलाश किए जा रहे है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें