Move to Jagran APP

1387 राजस्व गांवों में भाजयुमो करेगी प्रवास

केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को ग्राम स्वराज अभियान के माध्यम से घर-घर पहुंचाने के लिए भाजयुमो की टीम गांव में प्रवास करेगी। लोगों की समस्याएं भी सुनकर उनका समाधान कराएगी। इसके लिए भाजपा जिला मुख्यालय कार्यालय पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में खाका तैयार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि 13

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 09:49 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 09:49 PM (IST)
1387 राजस्व गांवों में भाजयुमो करेगी प्रवास
1387 राजस्व गांवों में भाजयुमो करेगी प्रवास

जासं, बहराइच: केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को ग्राम स्वराज अभियान के माध्यम से घर-घर पहुंचाने के लिए भाजयुमो की टीम गांव में प्रवास करेगी। लोगों की समस्याएं भी सुनकर उनका समाधान कराएगी। इसके लिए भाजपा जिला मुख्यालय कार्यालय पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में खाका तैयार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि ने कहा कि 1387 राजस्व ग्रामों में एक दिसंबर से 31 जनवरी तक स्वराज अभियान चलाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेश को गांव-गांव में प्रवास करके बताया जाएगा। पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष गांवों में प्रवास कर सरकार की योजनाओं के साथ कश्मीर से 370 व 35ए हटाने के निर्णयों को भी बताएंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यशाला में सभी पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को प्रदेश उपाध्यक्ष ने टिप्स दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आश्वासन दिया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी ली। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष हेमा निगम, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सबोध वर्मा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष जगतराम सोनकर, भाजपा उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्ता, परमार्थ सेन चौधरी, नन्हें लाल लोधी, आलोक अग्रवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्रा, भाजयुमो मीडिया प्रभारी सतीश सिंह, अखिलेश यादव, अमित शर्मा, नितिन रूपानी, सुनील वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.