सपा व्यापार सभा की कार्यकारिणी घोषित
बहराइच : मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम
बहराइच : मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति व पूर्व प्रदेश महासचिव अर¨वद सिंह गोप के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राकेश टेकड़ीवाल ने कार्यकारिणी घोषित कर दी है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि मारूफ अंसारी व सचिन गर्ग को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। महासचिव तौहीद अहमद सिद्दीकी निहाल व अयोध्या प्रसाद जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सुमति टेकड़ीवाल, सुरेंद्र गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, मनोज पोरवार, जावेद अंसारी, अनिल मदेशिया, प्रदीप मौर्या, मोहित माहेश्वरी, आकाश मित्तल, अरशद शेख, फिरोज खां, रोहित अग्रवाल को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश श्रीवास्तव, सलीम कुरैशी, पंकज श्रीवास्तव, मेराज अहमद, कमलेश पासवान, सरजू यादव, सगीर अहमद, नफीस अहमद, राघवेंद्र साहू, रियाज खां, सौरभ बथवाल, राजेश कुमार शुक्ला, जितेंद्र माहेश्वरी, पुनीत बथवाल को जिला कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शेर अली खां, रोहित शुक्ला, जावेद खां तन्नू को विधानसभा अध्यक्ष, परमेश विश्वकर्मा, नितिन ¨सह को विधानसभा का महामंत्री मनोनीत किया गया है।