59 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपित को रुपईडीहा पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 10:40 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 10:40 PM (IST)
संसू, नानपारा(बहराइच) : 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने रुपईडीहा रेलवे स्टेशन के पास स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 59 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि कमांडर सहायक उपनिरीक्षक परितोष घोष, मुख्य आरक्षी दुर्गालाल मीणा, जोतेप्पा शिरोशी, सुमित कुमार शर्मा व पुलिस के उप निरीक्षक सत्येंद्र यादव, उप निरीक्षक अजय कुमार तिवारी, रंजीत यादव व रंजे लाल साहनी गश्त कर रहे थे। रुपईडीहा रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया। उसे पकड़कर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान स्मैक बरामद की गई। उसकी पहचान सूरज वर्मा निवासी दशहराबाग रुपईडीहा के रूप में हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें