सड़क हादसों में छह लोग घायल
संसू बहराइच बुधवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। इनमें गोंडा व लखीमपुर जिले के लोग भी शामिल हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटनाओं की जांच-पड़ताल कर रही है।
बहराइच : जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में बुधवार को छह लोग घायल हो गए। इनमें गोंडा व लखीमपुर जिले के लोग भी शामिल हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटनाओं की जांच-पड़ताल कर रही है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के बहराइच-गोंडा हाईवे स्थित कोल्हुआ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के चारू निवासी लालजी (25) व श्रवण कुमार (30) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उपचार के लिए उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के कटी निवासी सारिक (29) व सिराज (25) मजदूरी के लिए साइकिल से मरौचा जा रहे थे। बंजारी मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नैनिहा वन चौकी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार के आगे अचानक साइकिल सवार आ गया। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए। इसमें लºीमपुर जिले ईसानगर निवासी रामसुमिरन (33) व सलामत (35) घायल हो गए। निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराने के बाद दोनों वापस घर चले गए।