पेट्रो पदार्थों की बढ़ी कीमतों के विरोध में सपा का प्रदर्शन
बहराइच) : शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीजल व पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध
बहराइच) : शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीजल व पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में कैसरगंज तहसील गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक रामतेज यादव कर रहे थे। राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
पूर्व विधायक यादव ने कहा कि उप्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। विद्युत व्यवस्था भी बदहाल है। छुट्टा जानवरों की लगातार बढ़ रही संख्या से किसान आजिज हा चुके हैं। डीजल व पेट्रोल की लगातार बढ़ती हुई कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि किसानों, शिक्षकों, बेरोजगारों व नवयुवकों पर प्रदेश सरकार कहर ढा रही है। निर्दोषों का फर्जी इनकाउंटर कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने कहा कि जुल्म की इंतिहा हो गयी है। ऐसे में सपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और सरकार की जनविरोधी नीतियों का जमकर विरोध करेंगे। इसके बाद सात सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। इस मौके पर सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमसुद्दीन, विधानसभा अध्यक्ष फरीद अहमद, खतीबुद्दीन, मनीष यादव, फुरकान अंसारी, सैय्यद सैफ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।