Move to Jagran APP

बहनें आज भाइयों की कलाई पर बांधेंगी राखी

तैयारियां पूरी बहनें आज भाइयों की कलाई पर बाधेंगी राखी

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 04:01 AM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 04:01 AM (IST)
बहनें आज भाइयों की कलाई पर बांधेंगी राखी
बहनें आज भाइयों की कलाई पर बांधेंगी राखी

बहनें आज भाइयों की कलाई पर बांधेंगी राखी

loksabha election banner

बहराइच : भाई-बहन के प्रेम के त्योहार रक्षा बंधन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुवार को रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए दूरदराज से भाइयों के घर जाने के लिए बहनों ने तैयारी शुरू कर दी है। भाई भी बहनों को उपहार देने के लिए मनपसंद चीजें खरीद रहे हैं। गुरुवार को उत्साह और उमंग के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा।

श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस पर्व में बहनें भाइयों को रक्षासूत्र बांधती हैं। भाई के माथे पर तिलक लगाकर भगवान से उनकी दीर्घायु और खुशहाली की प्रार्थना करती हैं। समाजसेवी और पर्यावरण प्रेमी पेड़-पौधों को राखी बांधते हैं। बदलते माहौल में त्योहार मार्डन होता जा रहा है तो पारंपरिक सूती और रेशमी राखियों की जगह बाजार में सोने चांदी और हीरे आदि से जड़ी राखियां उपलब्ध हैं।

बाजार में राखी के विशेष थाल इस बार आए हैं। बुधवार को बाजार में राखी के स्टाल पर दिन भर भीड़ रही। बाजार दिन भर गुलजार रहे। कपड़ों, ज्वैलरी और मिष्ठान की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ रही। लोगों ने मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

पांच से पांच सौ रुपये तक बिक रहीं राखियां : बाजार में पांच रुपये से लेकर पांच सौ तक राखियां उपलब्ध हैं। मोती और नग जड़ित राखियां हैं। इसके अलावा योगी-मोदी और तिरंगा राखी ज्यादा पसंद की जा रही हैं। बच्चों की पसंद का भी ध्यान रखा गया है। कार्टून की राखियां बच्चों को बहुत पसंद आ रही हैं। राखी विक्रेता रिशू धानकूट और पुजारी गुप्त ने बताया कि इस बार नई डिजाइन की राखियां आई हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।

मंदिरों में भगवान को चढ़ाई जाएगी राखी

सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा होती है। महीने भर शिवजी के मंदिरों में लोग रुद्राभिषेक करते हैं। सावन माह का अंतिम दिन रक्षा बंधन के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में हजारों लोग महीने भर मंदिरों में पूजा करते हैं। वे मंदिरों में जाकर भगवान को रक्षा सूत्र अर्पित करेंगे। परिवार की सुख समृद्धि की कामना करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.