Move to Jagran APP

खतरे के निशान से 80 सेंमी. ऊपर बह रही घाघरा

घाघरा नदी के जलस्तर में मामूली कमी आई है। बावजूद इसके तटवर्ती गांवों में दुश्वारियां बरकरार हैं। 50 गांव अभी बाढ़ के पानी से घिरे हैं। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 11:00 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 06:08 AM (IST)
खतरे के निशान से 80 सेंमी. ऊपर बह रही घाघरा
खतरे के निशान से 80 सेंमी. ऊपर बह रही घाघरा

बहराइच : घाघरा नदी के जलस्तर में मामूली कमी आई है। बावजूद इसके तटवर्ती गांवों में दुश्वारियां बरकरार हैं। 50 गांव अभी बाढ़ के पानी से घिरे हैं। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

loksabha election banner

सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता शोभित कुशवाहा ने बताया कि शारदा बैराज से 168408, गिरजा बैराज से 141702 क्यूसेक व सरयू बैराज से 16419 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान 106.07 के सापेक्ष 106.886 पर बह रही है। घूरदेवी स्पर पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान 112.135 के सापेक्ष 112.250 मीटर दर्ज किया गया। यहां पर नदी खतरे के निशान से 11 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

महसी, मिहींपुरवा व कैसरगंज तहसील के कोनीपुरवा, माझादरिया, ढकिया, गरेठीगुरुदत्त सिंह, पचदेवरी, मंगलपुरवा, गलकारा, कायमपुर, जर्मापुर, जोगापुरवा, तारापुरवा, बरुहाबेहड़, जुगुलपुरवा, हलकारनपुरवा समेत 50 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। एक दर्जन से अधिक मार्ग व परिषदीय विद्यालय जलमग्न हैं। तहसीलदार महसी राजेश कुमार वर्मा ने बताया टिकुरी, पंचदेवरी, घुरेहरा, चंदौली, कोरहवा, बरौलिया, धोबिनपुरवा, घुरेहरीपुर, पंचदेवरी के बाढ़ प्रभावितों को खाद्यान्न किट बांटी। 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

घाघरा नदी में डूबे बौंडी थाना क्षेत्र के बिसवां गांव निवासी 50 वर्षीय कीर्तन सिंह उर्फ धिम्मर सिंह का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा। एनडीआरएफ इंस्पेक्टर विनय कुमार के नेतृत्व में टीम मोटरबोट के सहारे तलाश कर रही है। बाढ़ पीड़ितों में बांटा गया खाद्यान्न

कैसरगंज/जरवलरोड : कैसरगंज तहसील परिसर में शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों को मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा के पुत्र व भाजपा विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा ने एसडीएम महेश कुमार कैथल व तहसीलदार शिव प्रसाद के साथ वकील बंगला, खासेपुर, व मंझारा के बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न किट बांटी। नायब तहसीलदार अल्पिका वर्मा, पवन वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, प्रदीप जायसवाल, राजस्व निरीक्षक हरिप्रसाद वर्मा मौजूद रहे। घाघराघाट के डाक बंगले पर भी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। मानिकचंद्र वर्मा, हरगोविद, शाहनवाज आलम, नबीउद्दीन, विमल साहू मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.